शादी में 5 हजार करोड़ खर्च करेंगे जेफ बेजोस!
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान जेफ बेजोस 60 साल की उम्र में फिर शादी करने वाले हैं।
अमेजन के फाउंडर 28 दिसंबर को अपनी 55 साल की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से शादी के बंधन में बंधेंगे।
इस शादी में करीब 600 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपए) खर्च किए जाएंगे।
इस शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच को वेन्यू के तौर पर चुना गया है।
जेफ-लॉरेन ने साल 2023 में सगाई की थी। दोनों की शादी लोराडो के एस्पेन में होगी।
बेजोस ने अपने मेहमानों के लिए शहर के आसपास प्राइवेट मेंशन भी बुक किए हैं।
इसके अलावा महंगे सुशी रेस्तरां को दो दिनों के लिए बुक किया गया है।
Jeff Bezos की होने वाली पत्नी लॉरेन सांचेज एमी-पुरस्कार विजेता जर्नलिस्ट और हेलिकॉप्टर पायलट है।
जेफ बेजोस की नेटवर्थ 20.26 लाख करोड़ रुपए है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बेजोस अमेजन के फाउंडर और सीईओ हैं।