सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से होता है फायदा या नुकसान? जानें
सोशल मीडिया पर जीरा पानी के कई फायदे बताए जाते हैं वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने तक। लेकिन क्या यह सच में सबके लिए अच्छा है?
बहुत से लोग सुबह खाली पेट जीरा पानी पीते हैं ताकि वजन कम हो, पेट साफ रहे और पाचन बेहतर हो। लेकिन हर किसी के शरीर पर इसका असर अलग हो सकता है।
जीरा पानी क्यों पीते हैं लोग?
जीरा एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। जिससे पेट की सूजन और गैस में राहत देता है। ब्लोटिंग और एसिडिटी कम करता है।
जीरा पानी के फायदे
अगर आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है, तो जीरा पानी नुकसान कर सकता है। यह आंतों की नमी कम कर देता है और मल त्याग को धीमा करता है।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए जीरा पानी?
कब्ज से राहत के लिए आप ये नेचुरल तरीके अपनाएं। गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। चिया सीड्स भीगोकर खाएं। हींग में घी मिलाकर खाएं। पका पपीता या उबला सेब खाएं।
कब्ज वालों के लिए बेहतर विकल्प
जीरा पानी हेल्दी है, लेकिन सबके लिए नहीं। अगर आपका पाचन सामान्य है, तो यह फायदेमंद है। कब्ज वालों के लिए नहीं। हर ट्रेंड अपनाने से पहले अपनी सेहत को समझें।