खेती के काम में मदद करेंगे ये छोटे रोबोट टूल्स
जापान में करीब एक तिहाई से ज्यादा लोग 65 साल से अधिक उम्र के हैं।
इसका सीधा प्रभाव वहां पर काम करने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
जापान के कृषि मंत्रालय के मुताबिक साल 2000 से 2023 के बीच खेती में काम करने वालों की संख्या आधी हो गई है।
ऐसे में वहां पर काम करने के लिए रोबोट के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।
किसानों की सुविधा के लिए किसुई टेक कंपनी ने एडम नाम का ट्रैक्टर बनाया है।
यह मून रोवर की तकनीक से प्रेरित है, जो घास कटाई से लेकर खेती का हर काम कर सकता है। यह खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव भी करता है।
कंपनी ने रोबोट एडम के दो मॉडल पेश किए हैं। एक फुल साइज और दूसरा मिनी वर्जन का रोबोट है।
Learn more