जन्माष्टमी पर बनाएं ये 5 पारंपरिक प्रसाद

माखन-मिश्री

भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री है। इसे ताजे सफेद माखन और मिश्री मिलाकर बनाएं। पूजा के समय इसे चांदी के बर्तन में अर्पित करें।

पंजीरी

गेहूं का आटा घी में भूनकर इसे तैयार किया जाता है।  इसमें सूखे मेवे, चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।

पंचामृत

दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण से पंचामृत बनाएं। ये पांचों तत्व पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक है। भगवान के अभिषेक के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

मेवे

बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, अखरोट का मिश्रण। घी में हल्का भूनकर या बिना भूनें भी अर्पित कर सकते हैं। यह ऊर्जा और पोषण से भरपूर होता है।

लड्डू

बेसन, बूंदी या नारियल के लड्डू बनाकर भोग लगाएं। घी और सूखे मेवे डालकर स्वाद बढ़ाएं। यह बच्चों और बड़ों दोनों को प्रिय है।