जायफल से ऐसे रखें सेहत और त्वचा का ख्याल

जायफल का इस्तेमाल मसालेदार खाने से लेकर डेजर्ट्स में भी किया जाता है।

हल्के तीखे और अखरोट जैसे टेस्ट वाला जायफल मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस पेड़ पर निकलने वाले फल से मिलता है।

जायफल आपकी त्वचा की हेल्थ सुधारने से लेकर मुंह की दुर्गंध से राहत दिलाने और सूजन दर्द कम करने तक कई तरह से फायदेमंद है।

जायफल सर्दी-जुकाम में बेहद फायदेमंद होता है, इसे थोड़ी सी मात्रा में दूध में घिसकर लें, इससे जकड़न से राहत मिलती है।

चेहरे पर झाइयां है, तो कच्चे दूध या फिर गुलाब जल के साथ जायफल का पाउडर मिलाकर लगाएं या फिर इसे पत्थर पर घिसकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।

जायफल का तेल भी फायदेमंद होता है। जिन्हें जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द और सूजन, गठिया का दर्द, है उनके लिए ये फायदेमंद होता है।

मसूड़ों में दर्द-सूजन की समस्या जायफल ठीक कर सकता है इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें जो ऑयल होता है वो मसूड़ों के दर्द-सूजन को कम करने में हेल्पफुल रहता है।

मुंह से दुर्गंध की समस्या जायफल के पाउडर या फिर अर्क से बने माउथवॉश को यूज करेने से दूर होने लगता है।