ये लोग कभी भी न करें गुड़ खाने की गलती!

सर्दियों के मौसम में लोग गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं। ये कई तरह से आपके शरीर को फायदा पहुंचाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कुछ विशेष परिस्थितियां और बीमारियां भी होती हैं। जब आपको गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो गुड़ का सेवन न करें। गुड़ खाने से वजन बढ़ता है।

डायबिटीज यानि शुगर के रोगियों को गुड़ के सेवन से बचना है। इसमें मौजूद शुगर, सुक्रोज ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है।

एसिडिटी के मरीजों को गुड़ का सेवन कम करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है। जो आपको गैस की समस्या को और अधिक बढ़ा देती है।

कुछ लोगों को गुड़ का सेवन करने से एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। इससे स्किन पर रैशेज, खांसी और पेट दर्द की शिकायत होने की संभावना हो सकती है।

कैविटी या फिर दांतों से जुड़ी परेशानियों में गुड़ का सेवन करने से बचना चाहिए।

अगर आपको अर्थराइटिस या हाथ-पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत है, तो ऐसी स्थिति में गुड़ का सेवन बिल्कुल भी न करें। दरअसल, गुड़ में सुक्रोज होता है। ऐसे में सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।