कटहल भारत में बेहद लोकप्रिय है। नॉर्थ में इसे सब्जी की तरह और साउथ में पके फल के रूप में खाया जाता है।
बायोलॉजिकल तौर पर कटहल एक फल है। यह मादा फूल से बनता है और दुनिया का सबसे भारी फल माना जाता है।
कच्चा कटहल अंदर से सफेद होता है जिसकी सब्जी बनती है, जबकि पका कटहल पीला होकर फल की तरह खाया जाता है।
कटहल में मौजूद लेटेक्स इसे चिपचिपा बनाता है। इसके बीजों के चारों ओर पेक्टिन की परत भी पाई जाती है।
कटहल विटामिन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट और आयरन से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा देता है।
यह वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है, इसलिए इसे सुपरफूड माना जाता है।
केरल में ‘थेनवरिका’ पके कटहल से वाइन बनती है। इसमें ग्लूकोज-फ्रुक्टोज प्राकृतिक फर्मेंटेशन कराते हैं।