इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन हाल ही में 24 और 25 नवंबर को सऊदी के जेद्दा में हुआ।

इस मेगा ऑक्शन में एक शख्स सुर्खियों में रहा, जिसका नाम है किरण कुमार गांधी।

किरण गांधी दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक हैं। फैंस इन्हें IPL 2025 का सबसे बड़ा मास्टरमाइंड कह रहे हैं।

 किरण गांधी की रणनीति का ही नतीजा था कि मिचेल स्टार्क 11 करोड़, केएल राहुल 14 करोड़ और फाफ डु प्लेसिस 2 करोड़ रुपये में दिल्ली में शामिल हुए।

दूसरी ओर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की बोली बढ़ाने में किरण का अहम रोल रहा।

किरण जीएमआर ग्रुप के मालिक जीएम राव के छोटे बेटे हैं और 1999 से ग्रुप के बोर्ड का हिस्सा हैं।

जीएमआर ग्रुप और JSW स्पोर्ट्स के बीच हुए समझौते के मुताबिक किरण अगले कुछ साल तक IPL में दिल्ली कैपिटल्स को मैनेज करेंगे।