International Data Protection Day: अपना डेटा सुरक्षित रखने के 5 तरीके
28 जनवरी को विश्व भर में "अंतर्राष्ट्रीय डेटा संरक्षण दिवस" या "गोपनीयता दिवस" के नाम से मनाया जाता है।
28 जनवरी को विश्व भर में "अंतर्राष्ट्रीय डेटा संरक्षण दिवस" या "गोपनीयता दिवस" के नाम से मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य डिजिटल युग में निजी डेटा और गोपनीयता की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसे डेटा प्रोटेक्शन डे के नाम से भी जाना जाता है।
मजबूत और यूनीक पासवर्ड बनाए, ऑनलाइन अपनी पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड 12 अक्षरों का बनाए, इसमें बड़े और छोटे अक्षरों, संख्याओं और विशेष वर्णों का मिश्रण होना चाहिए।
2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू कर लें। यह आपके ऑनलाइन अकाउंट में सुरक्षा की एक एकस्ट्रा परत जोड़ता है, जिससे अनॅाथराइज्ड एक्सेस का खतरा काफी कम हो जाता है।
साइबर अपराधी फ़िशिंग स्कैम का इस्तेमाल करके ईमेल, टेक्स्ट मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट के रूप में आते हैं। इनके वैध ईमेल में ज्यादातर प्रिय ग्राहक या प्रिय उपयोगकर्ता जैसे अस्पष्ट ग्रीटिंग का उपयोग होता है। कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
अपने डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करने का सबसे आसान तरीका, अपने सॉफ़्टवेयर और डिवाइस को अपडेट रखना। चाहे वह आपका ऑपरेटिंग सिस्टम हो, एप्लिकेशन हो या सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर।
अपने डेटा का बैकअप क्लाउड, गूगल ड्राइव, वन ड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव पर स्टोर करे। क्लाउड स्टोरेज के माध्यम से, फाइलें ऑनलाइन सर्वर पर सेव करे, जिससे डेटा चोरी या क्षति का जोखिम कम हो जाता है।
तेजी से डिजिटल होते जा रहे इस दौर में, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा पहचान की चोरी और निजता के उल्लंघन से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।