आइसलैंड में दिखे 3 मच्छर, क्यों मच गया हड़कंप

जिस देश को अब तक नो-मॉस्किटो लैंड कहा जाता था, वहां पहली बार मच्छर दिखाई दिए हैं।

बर्फ की चादर, ठंडी हवाएं और जमी हुई झीलों वाले आइसलैंड में 2 मादा और एक नर मच्छर मिले हैं।

आइसलैंड जैसे ठंडे देश में मच्छरों का दिखना किसी चमत्कार से कम नहीं, क्योंकि यहां की ठंड में अब तक कोई मच्छर जिंदा नहीं रह पाता था।

मच्छर कुलिसेटा एनुलाटा प्रजाति के हैं, यानी वही प्रजाति जो ठंडी जगहों पर भी जीवित रह सकती है।

दूसरी तरफ ये चिंता की बात भी है क्योंकि ये धरती की बढ़ती गर्मी (ग्लोबल वॉर्मिंग) का संकेत है।

आइसलैंड का तापमान उत्तरी गोलार्ध के बाकी देशों की तुलना में 4 गुना तेजी से बढ़ रहा है।

एक रिसर्च के मुताबिक मच्छरों के लिए 10 से 35 डिग्री का तापमान और 42 प्रतिशत से ज्यादा नमी का माहौल सबसे आरामदायक होता है।

पूरी दुनिया में अब अंटार्कटिका ही एक ऐसी जगह बची है जहां पर मच्छर नहीं हैं।