ICC ODI रैंकिंग 2025: रोहित शर्मा बनें नंबर-1 बैटर

रोहित शर्मा 781 रेटिंग के साथ ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिशेल को पीछे छोड़ा।

रोहित शर्मा की करियर-बेस्ट रेटिंग 882 है, जो उन्होंने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में हासिल की थी।

न्यूज़ीलैंड के डैरिल मिशेल 766 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे। वे पिछली लिस्ट में नंबर-1 पर थे।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान 764 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यह उनका करियर-बेस्ट प्रदर्शन भी है।

भारत के शुभमन गिल 745 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी करियर-बेस्ट 847 रेटिंग इंदौर 2023 में दर्ज हुई थी।

भारत के विराट कोहली पाचवें स्थान पर हैं। उनकी रेटिंग 725 है और करियर-बेस्ट 909, जो 2018 हेडिंग्ले में मिली।

ICC ODI टॉप-5 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। यह वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की मजबूत पकड़ दिखाता है।