मालदीव में वेकेशन
मना रहे इब्राहिम-पलक!
एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और श्वेता तिवारी की बेटी पलक के रिलेशनशिप की खबरें लगातार चल रही हैं।
दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, दोनों ने कभी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया।
यहां तक की दोनों के साथ में वेकेशन की भी खबरें आई थीं।
अब एक बार बताया जा रहा है कि दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।
दरअसल, इन दिनों पलक तिवारी मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। यहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
वहीं, इब्राहिम ने भी कुछ सिंगल फोटोज शेयर की हैं। कमेंट सेक्शन
में यूजर्स का कहना है कि 'दोनों की लोकेशन सेम है।'
अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।