बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन 10 जनवरी को 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
ऋतिक रोशन जितने अच्छे एक्टर हैं उतने ही बेहतरीन डांसर हैं। उनके मूव्स का जवाब नहीं है।
क्या आप जानते हैं कि 21 साल की उम्र में डॉक्टरों ने ऋतिक रोशन से कह दिया था कि वे डांस और एक्शन से दूर रहें।
21 साल की उम्र में ऋतिक रोशन को स्कोलियोसिस नाम की रीढ़ की हड्डी मुड़ने की बीमारी के बारे में पता चला था।
स्कोलियोसिस की बीमारी में रीढ़ की हड्डी सीधी नहीं रहती। वो S या C के आकार में मुड़ जाती है।
इस बीमारी की वजह से ऋतिक को काफी थकान और दर्द रहता था। डॉक्टरों ने डांस और एक्शन के लिए मना किया था।
ऋतिक रोशन ने इसे चैलेंज के रूप में लिया और योग, एक्सरसाइज और फिजियोथैरिपी से बीमारी पर काबू पा लिया।
ऋतिक रोशन आज बॉलीवुड के बेहतरीन डांसरों में से एक हैं। उनके डांस स्टेप्स की दुनिया दीवानी है।
इसके अलावा ऋतिक रोशन को बचपन में हकलाने की समस्या भी थी।
हकलाने की समस्या को ऋतिक रोशन ने सालों तक स्पीच थैरेपी से दूर किया। वे आज भी इसे अपनी बड़ी जीत मानते हैं।