पिंपल जाने के बाद रह जाते हैं दाग- धब्बे, अपनाएं ये 10 तरीके

आपके चेहरे के पिंपल चले तो जाते हैं, लेकिन दाग- धब्बे छोड़ जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए आप ये 10 घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

हल्दी पाउडर में गुलाब जल मिलाए। इस पेस्ट को निशान पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।

एलोवेरा जेल को सीधे पिंपल के निशानों पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें। इससे सूजन कम होती है।

ताजे नींबू के रस को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं और कॉटन बॉल की मदद से मुंहासों के निशानों पर लगाएं।

टी ट्री ऑयल को नारियल तेल के साथ पतला करें और इसे रुई से मुंहासों के निशानों पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें।

हर रोज ठंडे खीरे के टुकड़ों को पिंपल के निशानों पर लगभग 15-20 मिनट के लिए रखें।

शहद और दालचीनी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 10-15 मिनट के लिए लगाए रखें।

आलू का रस निकालें और इसे कॉटन बॉल की मदद से मुंहासों के निशानों पर लगा सकते हैं।

सेब के सिरके को पानी में घोलें और कॉटन बॉल की मदद से इसे मुंहासों के निशानों पर लगाएं।

ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें, इसे मुंहासों के निशानों पर लगाएं।

गुलाब के बीज के तेल की कुछ बूंदें सीधे पिंपल के निशानों पर लगा सकते हैं। पूरी तरह एब्जॉर्ब होने तक इसे स्किन पर धीरे-धीरे मालिश करें।