जल्दी उड़ जाती है बालों की मेहंदी? जानिए लगाने का सही तरीका

मेहंदी का रंग क्यों नहीं टिकता

अक्सर केमिकल वाली मेहंदी, गलत मिक्सिंग और जरूरत से ज्यादा देर तक लगाने से बाल ड्राई हो जाते हैं, जिससे मेहंदी का रंग जल्दी उड़ जाता है।

रंग लंबे समय तक टिकाने का आसान नुस्खा

मेहंदी में एक खास चीज मिलाने से उसका रंग गहरा होता है और ज्यादा समय तक बालों में बना रहता है।

क्या मिलाएं मेहंदी में

एक कप ऑर्गेनिक मेहंदी में एक चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ा सा सरसों का तेल और मेथी पाउडर मिलाएं। यह कॉम्बिनेशन कलर को लॉक करता है।

पेस्ट बनाने का सही तरीका

इन सभी चीजों को पानी के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं और मेहंदी मिलाने के तुरंत बाद बालों में लगा लें।

कितनी देर रखें मेहंदी

एक बार में 2 से 3 घंटे से ज्यादा मेहंदी न रखें। ज्यादा देर तक रखने से बाल रूखे हो सकते हैं और टूटने लगते हैं।

रात भर भिगोने की जरूरत नहीं

मेहंदी को रात भर भिगोना जरूरी नहीं है। लगाने से ठीक पहले मिलाई गई मेहंदी भी उतना ही अच्छा रिजल्ट देती है।

ऑर्गेनिक मेहंदी का ही करें इस्तेमाल

हमेशा शुद्ध और ऑर्गेनिक मेहंदी ही खरीदें। बाजार में मिलने वाली केमिकल बेस्ड मेहंदी बालों को नुकसान पहुंचा सकती है।