सिंगल चार्ज में इतने KM तक चलेगी नई Honda Activa Electric...

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा की भारतीय सब्सिडरी कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने जा रही है।

होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया ने 18 नवंबर को टीजर लॉन्च किया है।

इसके हिसाब से इसकी सिंगल चार्ज में कम से कम रेंज 104 किमी होगी, जो स्टैंडर्ड मोड में होगी।