नाचोज एक मैक्सिकन डिश है। खासतौर पर बच्चों को नाचोज बहुत पसंद आते हैं। यह एक परफेक्ट स्नैक रेसिपी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आप घर में आसानी से नाचोज कैसे बना सकते हैं।
सामग्री- 1 1/2 कप कॉर्नफ्लोर, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/4 कप गेहूं का आटा, नमक, 1 छोटा चम्मच पिसी हुई हल्दी, पानी, तेल, लाल मिर्च पाउडर।
नाचोज बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न फ्लोर, गेहूं का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अजवाइन को पानी के साथ मिला लें।
अब नमक और अजवायन डालें। इसे अच्छी तरह से तब तक मिलाएं जब तक आपको एक चिकना और सख्त आटा न मिल जाए।
इसके बाद आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांट लें और प्रत्येक लोई को पतली-पतली शीट में बेल लें। इन पतली शीटों को त्रिभुजाकार आकृतियों में काट लें।
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और नाचोस को मध्यम आंच पर तलें। अब नाचोज पर थोड़ा मसाला छिड़कें और उन्हें मसालेदार डिप या साल्सा के साथ परोसें।