फेस वॉश का उपयोग चेहरा धोने के लिए किया जाता है, हालांकि कई बार लोग महंगा होने की वजह से फेस वॉश नहीं खरीद पाते।
ऐसे में घर में ही फेस वॉश बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको अपने घर में ही सामग्री मिल जाएगी। आइए जानते हैं फेस वॉश बनाने का तरीका।
सामग्री- 2 स्पून एलोवेरा जेल, 2 स्पून गुलाब जल, 1 स्पून बेसन
सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल डालें और फिर उसमें बेसन डालकर अच्छे से फेंट लें।
अब तैयार मिश्रण में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर फिर से फेंट लें। मिश्रण को इतना गाढ़ा रखें कि ये जेल जैसा लगे।
आपका फेस वॉश बनकर तैयार है। अब इसे एक साफ कांच या प्लास्टिक के कंटेनकर में रखें।
इस फेस वॉश को अगर आप 1 हफ्ते तक स्टोर करना चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखें। दरअसल, ये फेस वॉश बिना प्रिजरवेटिव का है इसलिए इसे सावधानी से स्टोर करें।