शकुन शास्त्र में हर एक पशु और पक्षी से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार, कबूतर को लक्ष्मी जी का भक्त माना जाता है।
कबूतर भविष्य से जुड़े कई शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। अक्सर कबूतर घर की छत पर या बालकनी में बैठकर गुटर गू करते हैं। आइए जानें कि शकुन शास्त्र इस बारे में क्या कहता है..
शकुन शास्त्र के मुताबिक, घर में कबूतर का बोलना शुभ माना गया है। कबूतरों को शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता के अनुसार कबूतर, अगर आपको सुबह-सुबह कबूतर की गुटर गू की आवाज सुनाई दे तो यह लाभ मिलने की ओर इशारा करता है।
ऐसे में अगर आपको कबूतर की आवाज दिन के पहले पहर में सुनाई दे, तो यह शुभ संकेत होता है। यह घर में सुख-शांति में वृद्धि का संकेत हो सकता है।
वहीं अगर आपको कबूतर के गुटर गू की आवाज चौथे पहर में सुनाई दे, तो इसका मतलब है कि आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
बता दें, इस खबर में दी गई जानकारी लोक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। बंसल न्यूज या लेखक इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।