इस होली घर पर बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स

नमकपारा- इसे मैदा-सूजी और नमक से तैयार क‍िया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे को गूंथकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और धीमी आंच पर तला जाता है। इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं। ये आसानी से महीने भर चल सकता है।

शक्करपारे- इसे मैदा और घी से तैयार किया जाता है, फिर इसे डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी या फिर गुड़ में डुबोया जाता है। ये लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।

मठरी- इसे बनाने के लिए मैदा, अजवाइन और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसे धीमी आंच पर तलकर कुरकुरा बनाया जाता है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखने से यह 1-2 महीने तक खराब नहीं होती।

चकली- ये स्‍नैक्‍स महाराष्ट्र में काफी फेमस है। इसे चावल के आटे, तिल, और मसाले से तैयार किया जाता है। ये भी कई दिनों तक चलने वाला स्‍नैक है।

तिल-गुड़ के लड्डू- अगर आप होली पर कोई हेल्दी स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो गुड़ और तिल के लड्डू बना सकते हैं। उन्हें गुड़, तिल और घी से बनाया जाता है। यह कई दिनों तक खराब भी नहीं होते हैं।

चिवड़ा मिक्सचर- च‍िवड़े का मिक्सचर एक हल्का और स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसे पोहा, मूंगफली, भुने चने और सूखे मेवों से बनाकर तैयार किया जाता है। इसे एयर टाइट जार में स्टोर कर सकते हैं।