होली खेलने से पहले बालों का ऐसे रखें ख्याल

होली के रंग क्यों करते हैं बाल खराब?

होली के केमिकल रंग बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना देते हैं। इसलिए पहले से प्रोटेक्शन बहुत ज़रूरी है।

होली से पहले बालों में तेल ज़रूर लगाएं

नारियल, बादाम या सरसों का तेल लगाएं। तेल की परत रंगों को बालों में गहराई तक जाने से रोकती है।

हेयर मास्क से मिलेगी डबल सुरक्षा

दही + एलोवेरा या अंडा + दही का हेयर मास्क लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहती है।

बालों को खुला न छोड़ें

चोटी या बन बनाकर होली खेलें। खुले बालों में रंग ज़्यादा फँसता है और टूटने का डर रहता है।

कंडीशनर लगाना न भूलें

होली खेलने से पहले बालों में कंडीशनर लगाएं। रंग धोते समय बाल कम उलझेंगे।

सिर पर दुपट्टा या कैप पहनें

धूप और रंग दोनों से बालों को बचाने के लिए सिर ढककर होली खेलना समझदारी है।

होली के बाद तुरंत शैम्पू न करें

पहले सादा पानी या माइल्ड क्लींजर से रंग निकालें। फिर माइल्ड शैम्पू और डीप कंडीशनिंग करें।