होली के हर रंग का है एक अलग मतलब
गुलाबी- यह रंग दया और दोस्ती का प्रतीक होता है।
नीला- नीले रंग को आमतौर पर भगवान कृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। यह रंग प्रेम, विश्वास और शक्ति को झलकाता है।
केसरिया- यह रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह रंग शांति और सभ्यता का संदेश भी देता है।
लाल- यह रंग प्यार, एनर्जी, सद्भाव, उत्साह और जीत का प्रतीक है।
हरा- यह रंग हरियाली, शीतलता और खुशी का संदेश देता है। इसके अलावा इस रंग को बुद्धि और विवेक का भी प्रतीक माना जाता है।
पीला- इस रंग को बेहद शुभ माना जाता है। यह रंग शांति, ऐश्वर्य और आरोग्य का प्रतीक होता है।