होली पर चढ़ गया है भांग का नशा? जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

होली पर कई लोग भांग पीते हैं। लेकिन इसका नशा बहुत तेज होता है। ऐसे में व्यक्ति को सिर दर्द और उल्टी होने का भी डर रहता है।

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि भांग का नशा किन तरीकों से उतारा जा सकता है।

अगर किसी को भांग का नशा हो गया है, तो उसे नींबू चूसने के लिए दें या फिर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिलाएं। इससे भांग का ना उतर जाएगा।

अदरक का रस नशे को जल्दी उतारने में मदद करता है। एक छोटा सा अदरक का टुकड़ा लें, उसका छिलका हटा कर उसे हल्का-हल्का दांतों से दबाएं।

भांग का नशा होने पर नारियल पानी पिएं। इससे भी नशा उतर जाता है और शरीर में तुरंत ताजगी आ जाती है।

अगर किसी को भांग का ज्यादा नशा हो गया है, तो उसे घी खाने के लिए दें। यदि घी खाना कठिन हो, तो इसे किसी खाने की चीज में मिलाकर भी दिया जा सकता है। घी और मक्खन दोनों ही नशा उतारने के लिए फायदेमंद हैं।

इसके अलावा संतरे या मौसंबी का जूस भी भांग का नशा उतारने में इस्तेमाल किया जा सकता है।