किचन में रखी ये 5 चीजें बढ़ाएंगी आपकी Immunity

पालक (Spinach)

पालक में मैग्नीशियम और बीटा कैरोटीन होता है। इसे सूप या सब्जी में शामिल करने से शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

लो-फैट दही (Low-fat Yogurt)

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं। जिंक और विटामिन-D जैसे तत्वों के कारण यह मौसमी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

संतरा (Orange)

विटामिन C और पोटेशियम का यह भंडार शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और बदलते तापमान में सर्दी-जुकाम से बचाव करता है।

चुकंदर (Beetroot)

यह आयरन और फोलेट से भरपूर होता है, जो रक्त संचार सुधारने के साथ इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है।

ब्रोकली (Broccoli)

यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर के फ्री रेडिकल्स से लड़कर रोगों से रक्षा करती है और संक्रमण को रोकती है।

हल्दी (Turmeric)

हल्दी में एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसे दूध के साथ लेने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है।

लहसुन (Garlic)

लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और धमनियों को सख्त होने से रोकता है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल क्षमता बीमारियों को दूर रखती है।

अदरक (Ginger)

यह गले की खराश और सूजन को कम करता है। अदरक मतली को रोकने और इम्यून सिस्टम को बाहरी हमलों के लिए तैयार करने में बहुत कारगर है।