होली पर बनाएं गुलकंद गुजिया, नोट करें पूरी रेसिपी

होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर घर में गुजिया बनाए जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक नए ट्विस्ट के साथ गुजिया की रेसिपी लेकर आए हैं।

आज हम आपको बताएंगे गुलकंद गुजिया की रेसिपी, जो आपकी होली पार्टी में चार चांद लगा देंगे।

सामग्री- मैदा 100 ग्राम, घी (मोयन के लिए)20 ग्राम, गुलकंद 30 ग्राम, खोया 50 ग्राम, चिरौंजी 20 ग्राम, कद्दूकस किया नारियल, चीनी 100 ग्राम , केसर, इलायची पाउडर 10 ग्राम, घी तलने के लिए, पिस्ता।

एक कड़ाही लें और उसमें मावा, चिरौंजी, कद्दूकस किया हुआ नारियल, इलायची पाउडर और केसर डालें. अब इसमें सबसे जरूरी सामग्री गुलकंद मिलाएं. धीमी आंच पर इसे हल्का सा भून लें।

मैदे में घी डालें और पानी मिलाते हुए एक सख्त आटा तैयार कर लें. आटे को अच्छे से गूंथने के बाद इसे लगभग 2 घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।

अब आटे की छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेल लें. पूरी के बीच में तैयार की गई गुलकंद की फीलिंग रखें. किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और इसे आधा मोड़कर गुझिया का आकार दें।

एक कड़ाही में घी गर्म करें और 4 से 5 गुझिया को उसमें डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें. गुजिया को चाशनी में डालने के बाद प्लेट में निकाल कर पिस्ता से गार्निश करें।