गमले में ऐसे उगाएं हरी मिर्च का पौधा, मिलेगी भरपूर पैदावार

अक्सर हम हरी मिर्च मार्केट से खरीदते हैं लेकिन अगर आप इसे घर में ही उगा लें तो आपको हरी मिर्च बाजार से खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

आज हम आपको बताएंगे कि गमले में हरी मिर्च का पौधा कैसे उगाया जा सकता है।

हरा मिर्च उगाने के लिए सबसे पहले सही गमले का चयन करना चाहिए। मध्यम आकार का गमला मिर्च के पौधे के लिए उपयुक्त रहता है।

हरी मिर्च उगाने के लिए ल्की और उपजाऊ मिट्टी का चयन करें। आप 50% मिट्टी और 50% वर्मीकम्पोस्ट का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीज के लिए आप सूखी लाल मिर्च से बीज निकाल सकते हैं या नर्सरी से अच्छी किस्म के बीज खरीदे जा सकते हैं।

गमले में मिर्च के बीज बोने के बाद हल्का पानी दें और गमले को किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां 5 से 6 घंटे धूप आती हो।

आप देखेंगे की 2 महीने के अंदर मिर्ची के पौधे में फूल आने लगेंगे औप फिर प्लांट में मिर्ची लगना शुरू हो जाएंगी।

इसके अलावा पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 15 दिन में जैविक खाद डालें और अगर पत्ते मुड़ने लगें या कीट नजर आएं, तो छाछ या नीम के तेल का हल्का स्प्रे करें.