5 साल नौकरी करने पर भी नहीं मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, जानें वजह
ग्रेच्युटी पर बड़ा अपडेट
5 साल नौकरी करने के बाद भी आपको ग्रेच्युटी का पैसा नहीं मिल सकता। वजह जानिए और खुद को बचाइए।
छोटी कंपनी में ग्रेच्युटी नहीं
अगर आपकी कंपनी में 10 से कम कर्मचारी हैं और वो ग्रेच्युटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको फायदा नहीं मिलेगा।
कंपनी का रजिस्ट्रेशन जरूरी
कंपनी ग्रेच्युटी एक्ट के दायरे में होने के बावजूद अगर उसने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो ग्रेच्युटी मिलना मुश्किल है।
अनुशासनहीनता का असर
अगर आपने कंपनी में हिंसा, तोड़फोड़ या गंभीर अनुशासनहीनता की है और वो साबित हो गया, तो ग्रेच्युटी रोकी जा सकती है।
धोखाधड़ी या गबन पर रोक
धोखाधड़ी, गबन या किसी आपराधिक गतिविधि में पकड़े जाने पर कंपनी ग्रेच्युटी रोक सकती है और केस भी दर्ज हो सकता है।
कंपनी को नुकसान
अगर आपकी गलती से कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, तो कंपनी आपका ग्रेच्युटी पैसा जब्त कर सकती है।
बिना सबूत रोक नहीं सकती कंपनी
ग्रेच्युटी तभी रोकी जा सकती है जब कंपनी के पास पक्के सबूत हों और आपको Show Cause Notice जारी किया गया हो।