पीरियड्स पर ऐसा क्या बोलीं गोविंदा की बेटी, जो हो गईं ट्रोल?

गोविंदा की पत्नी सुनीता और बेटी टीना आहूजा हाल ही में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल, हाल ही में टीना अपनी मां के साथ एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं, इस दौरान उन्होंने पीरियड्स पेन के बारे में बात की।

टीना ने पीरियड क्रैम्प को साइकोलॉजी से जोड़ते हुए बताया है कि उन्होंने आजतक दर्द महसूस नहीं किया।

टीना ने पीरियड क्रैम्प को साइकोलॉजी से जोड़ते हुए बताया है कि उन्होंने आजतक दर्द महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने नोटिस किया है कि केवल दिल्ली और मुंबई की लड़कियां ही इसके बारे में बात करती हैं।

आधी परेशानी लोगों के ग्रुप बनाकर बात करने से शुरू होती है, इससे वो लोग भी दर्द महसूस करने लगते हैं। ये सिर्फ साइकोलॉजिकल इफेक्ट है।

टीना ने कहा कि हो सकता है कि उनकी बॉडी बाकियों के मुकाबले ज्यादा देसी है, इस वजह से मुझे दर्द नहीं होता है।

टीना के इस बयान के बाद अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि टीना की कम जानकारी के बारे में बात करते हुए कहा कि हर किसी के लिए पीरियड्स का दर्द अलग-अलग होता है।