गूगल के इस टूल से पहचानें फ्रॉड लिंक!

आपने कई बार सुना होगा कि अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए, उससे आपका अकाउंट भी खाली हो सकता है।

लेकिन यह पता करना मुश्किल होता है कि कौन-सा लिंक सही है और कौन-सा फेक है।

आज जानते हैं कि फेक लिंक्स की पहचान आसानी से कैसे कर सकते हैं। 

फेक लिंक में कई बार सिर्फ नंबर (जैसे http://101.10.1.101 ) होते हैं। 

ऐसे लिंक में डोमेन के असली मालिक का पता नहीं चलता है। ऐसी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जब तक कि आप आईपी एड्रेस से परिचित न हों। 

इसके अलावा अगर स्पेलिंग गलत है या उसमें कुछ छेड़छाड़ है तो यह रेड अलर्ट है। गूगल टूल का उपयोग करें। 

आप गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट यूज कर सकते हैं। लिंक की सुरक्षा जांचने के लिए आप संदिग्ध लिंक को कॉपी करें और इसे गूगल के लिंक चेक में पेस्ट करें।

Learn more

इसके बाद ये टूल आपको बताता है कि लिंक सुरक्षित है या नहीं।