नए साल में इन 5 चीजों को घर पर सजाने से मिलेगा गुडलक
अगर आप नए साल में गुडलक लाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को घर में रख सकते हैं।
ये चीजें आपके घर को खूबसूरत बनाने के साथ ही घर की नेगेटिवटी भी दूर करती हैं।
फेंगशुई के मुताबिक घर में लॉफिंग बुद्धा रखना शुभ माना जाता है। इनके अलग-अलग तरह के मिनएचर आपको ऑनलाइन या बाजार में मिल जाएंगे।
वुडन विंड चाइम देखने में अट्रेक्टिव होते हैं। इनमें बाम्बू विंड चाइम मेटल जितनी आवाज नहीं करते, मगर घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाते हैं।
घर में 7 घोड़ों का जोड़ा रखना अच्छा माना जाता है, क्योंकि चलते हुए घोड़े को तरक्की से जोड़ा जाता है। इसकी पेंटिंग भी आप लगा सकते हैं।
7 चक्र का क्रिस्टल ट्री घर में रखने से गुड लक आता है। फेंगशुई के मुताबिक इस पेड़ को घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है।
एरेका पाम, मनी प्लांट जैसे इंडोर प्लांट घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं।