हनी-एवोकाडो मास्क: एक पके हुए एवोकाडो को अच्छी तरह मैश करके उसमें शहद मिला लें। इसे 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर रखें, फिर फेस वॉश करें।
दही-हल्दी मास्क: सादा दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपके चेहरे का तेल हट जाएगा और आपकी त्वचा ग्लोइंग नजर आएगी।
ओटमील-हनी मास्क: ओटमील पाउडर को शहद के साथ मिक्स करें। इसे अपने फेस पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद अपना चेहरा पानी से धो लें।
अंडा-शहद मास्क: एक अंडे के वाईट योक में शहद मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन टाइट होगी और चेहरे पर चमक आएगी।
केला-नारियल तेल मास्क: एक पके केले को मैश करके उसमें नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद फेस को गर्म पानी से धो लें।