बिग बॉस विनर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा का ऐसा पोस्ट !

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं।

आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद फैंस आशंका जता रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

आकांक्षा चमोला ने इंस्टा पर लिखा कि जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों। वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।

आकांक्षा ने आगे लिखा कि जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तो हम नहीं थे।

आकांक्षा चमोला ने फिलहाल पोस्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी है।

कुछ ही दिन पहले गौरव खन्ना ने आकांक्षा का बचाव किया था। वे ट्रोलर्स पर भड़क गए थे।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने 24 नवंबर 2016 में शादी की थी।