गीजर से निकलती है ऐसी गैस तो हो जाएं सावधान! जा सकती है जान
आजकल सर्दियों में गर्म पानी के लिए गीजर का इस्तेमाल खूब किया जाता है।
लेकिन, क्या आपको पता है कि गैस गीजर की समय पर सर्विस ना होने पर गैस लीक होन का खतरा रहता है।
ये गैस कुछ और नहीं कार्बन मोनोऑक्साइड होती है, जो गैस गीजर के कम्बश्चन से पैदा होती है।
गैस कलरलेस और गंधहीन होती है। इस गैस की वजह से कोई शख्स बेहोश हो सकता है और समय पर इलाज ना मिले तो उसकी जान भी जा सकती है।
अगर आपको इस गैस के लीक होने का अंदेशा होता है, तो तुरंत ही गीजर ऑफ कर दें। साथ ही आपको तुरंत इसे ठीक कराना चाहिए।
अगर आप एक गैस गीजर इस्तेमाल करते हैं तो आपको समय-समय पर इसकी सर्विस कराते रहना होगा। गीजर की सर्विस बहुत कम लोग कराते हैं।
आप चाहे इलेक्ट्रीक गीजर यूज कर रहे हों यो फिर गैस गीजर, आपको निश्चित समय के बाद इसकी सर्विस करवाते रहना चाहिए।
इस तरीके से आप किसी हादसा को टाल सकते हैं। इसके अलावा आपको बाथरुम में वेंटिलेशन की व्यवस्था रखनी चाहिए।
Learn more