गर्मियों में घर पर ऐसे लगाएं इलायची का पौधा

इलायची को मसालों की रानी कहा जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।

गमला और मिट्टी

छेद वाले 12-14 इंच के गमले में पॉटिंग मिक्स में सामान्य मिट्टी के साथ 50% वर्मीकम्पोस्ट और नारियल की भूसी मिलाएं ताकि नमी बनी रहे।

पौधा/बीज

नर्सरी से छोटा पौधा या बीज लाकर उन्हें 7-8 घंटे भिगोकर लगाने से अंकुरण जल्दी होता है।

पौधे को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 1-2 घंटे की हल्की धूप मिले, या फिर बालकनी/किचन गार्डन में छाया व नमी वाले जगह पर रखें।

गर्मी में मिट्टी को सूखने न दें, नमी बहुत जरूरी है। सुबह-शाम हल्का पानी दें और पौधे की ग्रोथ तेज करने के लिए हर 15 दिन में जैविक खाद डालें।

15-20 दिनों में एक बार हल्की गुड़ाई करें ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिले। जब इलायची की फली तैयार हो जाए, तो सुखाकर स्टोर करें।