घर के किचन में पड़ी चीजों से ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद, खूब खिलेंगे फूल
घर के किचन में पड़ी चीजों से ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद, खूब खिलेंगे फूल
बाजार के केमिकल वाले फर्टिलाइजर से पौधों को बचाने के लिए होम मेड फर्टिलाइजर का उपयोग करना चाहिए।
किचन में रखी इन चीजों से हम ऑर्गेनिक खाद बना सकते है। इससे पौधों में ज्यादा संख्या में फल और फूल आते हैं।
रसोई में मौजूद अलग-अलग चीजों के छिलके जैसे केले, संतरे और प्याज आदि को पानी में 7 से 8 घंटे रखें।
पानी से छिलके निकालर पानी को किसी बोतल में स्टोर कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पानी को पौधों में डालने से उनकी लाइफ लंबी होती है।
सरसों की खली को बारीक तोड़ कर पानी में एक घंटे भिगो दें, छान कर खली को फेंक दें और पानी को पौधें में डालें।
चाय पत्ती से भी पौधों के लिए खाद बना सकते हैं. चाय पत्ती के पानी को अच्छी तरह उबाल कर उसे छान लें। ठंडा करके सप्ताह में एक बार पानी को पौधों में डालें।
एक कप सोयाबीन रातभर भिगो कर रखें और सुबह उसके पानी को पौधों व पत्तियों पर छिड़कें। यह पौधों में नाइट्रोजन की कमी दूर करता है।