फरवरी में उगाएं ये सब्जियां, मई-जून तक मिलेगी भरपूर पैदावार

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो आप भी फरवरी के महीनें में कई फल और सब्जी के पौधे लगा सकते हैं, जो मई-जून तक आपको अच्छे खासे फल और सब्जी देंगे.

फरवरी में सब्जी के बीज बोने पर ये 45–60 दिनों में तैयार होने लगती हैं. यानी अप्रैल के अंत से मई–जून तक आपको घर में ही ताजी सब्जियां मिलेंगी.

फरवरी में टमाटर के पौधे लगाने से 2–3 महीनों में फल आने लगते हैं. शुरुआत में पौधों को थोड़ा सहारा देना पड़ता है ताकि वे झुकें नहीं. सही खाद और पानी मिलने पर लाल पके टमाटर मिलने लगते हैं.

भिंडी को सीधे मिट्टी में बीज डालकर उगाया जा सकता है और फरवरी इसका अच्छा समय है. मई–जून तक पौधे में बहुत सारी भिंडी आने लगती है.

लौकी की बेल भी गर्मी की फसल है और फरवरी में बोने पर यह तेजी से बढ़ती है. सही देखभाल मिलने पर इसकी बेल पर मई–जून तक लंबी और हरी लौकियां आने लगती हैं.

खीरा एक जल्दी बढ़ने वाली बेल वाली सब्जी है, जिसे फरवरी में आसानी से उगाया जा सकता है. नियमित पानी और सहारे देने से बेल अच्छी चढ़ती है और मई–जून में भरपूर खीरे मिलते हैं.

फरवरी का महीना तरबूज बोने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इस समय बोए गए बीज तेजी से बढ़ते हैं और मई–जून तक फल देने लगते हैं. इसे खुली धूप और फैलने के लिए जगह चाहिए इसलिए बड़े गमले में उगाना बेहतर रहता है.