हर साल गणेश चतुर्थी भव्य तरीके से मनाया जाता है, तो आइए जानते है कि कैसे आप भी घर पर आसान गणपति सजावट कर सकते है।
देश भर के भक्त हर साल विघ्नहर्ता और नई शुरुआत के प्रतीक भगवान गणेश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
घर को फूलों से सजाना, सजावट के सबसे सरल और सुंदर तरीकों में से एक है। आप घर को सजाने के लिए असली और कृत्रिम दोनों तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कपड़े से घर की सजावट सबसे अच्छे सजावट आइडियाज़ में से एक है। इससे गणपति मंडप को भी सजाया जा सकता है।
कृत्रिम फूलों के अलावा, आप अलग-अलग डिज़ाइन वाले कागज़ के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कोई भी सामग्री जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाती जैसे कांच की बोतलें, धातु की सजावट की चीज़ें आदि जैसी रीसाइक्लबल चीजों का उपयोग सजावट के लिए कर सकते हैं।
आप इन चीज़ों का इस्तेमाल करके आसानी से अपने गणपति मंडप को भी सजा सकते हैं, जिससे यह दूसरों की तरह ही शानदार दिखेगा।