इस दिन लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तिथि
नए साल के शुरू होते ही लोगों को व्रत-त्योहार के साथ ही ग्रहण के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। ग्रहण हर साल घटने वाली खगोलीय घटनाओं में से एक है।
साल 2025 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण होंगे और 2 चंद्र ग्रहण होंगे।
सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से हमेशा ही चर्चा में रहा है। साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की संभावनाए जताई जा रही हैं।
साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव 12 अलग-अलग राशियों पर देखने के लिए मिल सकता है।
नए साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण हिंदू नव वर्ष से एक दिन पहले ही लगने वाला है। इस साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 30 मार्च 2025 से होगी।
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा जा सकेगा।
भारतीय समय के मुताबिक, यह आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर शाम 6 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21-22 सितंबर को लगने की संभावना है। यह सूर्य ग्रहण भी आंशिक ही होगा।