FD Vs RD — कौन सी स्कीम है आपके लिए बेस्ट?
FD और RD दोनों ही बैंकों की लोकप्रिय योजनाएं हैं। फर्क बस निवेश के तरीके और ब्याज दर में होता है।
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में आप एकमुश्त रकम निवेश करते हैं और तय समय के बाद ब्याज सहित वापसी पाते हैं।
अगर आपके पास एकमुश्त रकम है और आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो FD आपके लिए सबसे सही विकल्प है।
RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट में हर महीने तय रकम जमा की जाती है, जिससे धीरे-धीरे बड़ी राशि बनती है।
FD में एकमुश्त निवेश होता है, जबकि RD में हर महीने छोटी रकम निवेश कर फंड तैयार किया जाता है।
FD पर ब्याज दर 3% से 7% तक होती है। RD पर दरें थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन दोनों ही सुरक्षित हैं।
FD और RD दोनों पर ब्याज टैक्स योग्य है। जरूरत पड़ने पर FD तोड़ सकते हैं, RD में निकासी सीमित रहती है।