फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानें कोर्स, फीस और सैलरी

भारत में हजारों लोग इन दिनों फैशन जगत को अपना करियर बना रहे हैं।

फैशन डिजाइनर बनने के लिए 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा या डिग्री (जैसे NIFT, B.Des, B.A.) करना जरूरी होता है।

भारत में फैशन डिजाइनिंग का दायरा और इंकम अनुभव, स्थान और नियोक्ता जैसे अलग- अलग कामों पर निर्भर करता।

फैशन डिजाइनिंग में कई प्रकार के कोर्स कर सकते है जैसे फैशन डिजाइन में बीएससी और बीए।

1-2 साल का डिप्लोमा भी कर सकते है जैसे एडवांस्ड डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॅाजी।

फैशन डिजाइनर कोर्स की फीस संस्थान, स्थान और कोर्स के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होती है, जैसे 1.5 लाख से 6 लाख तक और डिप्लोमा में, 50,000 से 2 लाख तक।

इसमे इंकम आपके अनुभव, कौशल और आप जिस ब्रांड के साथ काम कर रहे है उस पर निर्भर करता है। जैसे फ्रेशर 3 – 5 लाख, 3-5 साल के अनुभव के साथ 6 – 10 लाख, स्वरोजगार, 20 लाख से अधिक कमाते है।