नीलाम हुई एलन मस्क की नीली चिड़िया
ट्विटर का मशहूर ब्लू बर्ड लोगो RR ऑक्शन में 34,375 डॉलर में बिक गया जो 12 फीट बाय 9 फीट (3.7 मीटर बाय 2.7 मीटर) का था।
RR ऑक्शन कंपनी ‘रेयर और कलैक्टेबल आइटम्स’ में डील करती है। हालांकि, उन्होंने खरीदार की पहचान उजागर नहीं की।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में X को खरीदा था जो पहले ट्विटर था। ये नीली चिड़िया इसी ट्विटर का लोगो हुआ करती थी।
एलन मस्क ने 2023 में एक पोस्ट में घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही 'ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी बर्ड को अलविदा कह देगी।