केक सबको पसंद आता है, ऐसे में अगर आप घर में ही केक बनाना सीख लें तो कभी भी बच्चों की फरमाइश पर उन्हें केक बनाकर दे सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि घर में आसानी से बिना अंडे का कोको स्पंज केक कैसे बनाया जा सकता है।
सामग्री- मैदा, दूध, बटर, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, पिसी चीनी, वेनिला एसेंस
एक कटोरा लें और उसमें तैयार मैदा, कोको पाउडर, पिसी चीनी, बटर, दूध, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और वेनिला एसेंस डालें। हैंड मिक्सर लें और सभी सामग्री को लगभग 8 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें।
इस घोल को तब तक फेटें, जब तक कि ये हल्का और फूल जाए।
इस घोल को केक मोल्ड या बेकिंग ट्रे में डालें। केक मोल्ड या बेकिंग ट्रे को ओवन में रखें। लगभग 25 मिनट तक बेक करें, अगर केक ठीक से नहीं पका है तो उससे ज़्यादा देर तक बेक करें।
आपका कोको स्पंज केक परोसने के लिए तैयार है।