भारत में आएगा प्रलय! तमिल नाडु में दिखी डूम्सडे फिश, इन देशों में कयामत ला चुकी ये मछली!

तमिल नाडु के तट पर एक अजीबोगरीब मछली दिखाई दी है, जिसे लोग डूम्सडे फिश या कयामत मछली कहते हैं।

Learn more

यह मछली, जिसका वैज्ञानिक नाम ओरफिश है, आमतौर पर समुद्र की गहराई में रहती है। 

लेकिन जब भी यह सतह पर आती है, लोगों में डर फैल जाता है। करीब 30 फीट लंबी यह मछली चांदी जैसी चमकदार और लाल रंग की होती है। 

जापान और कई एशियाई देशों में मान्यता है कि इसके दिखने के बाद भूकंप या सुनामी आती है।

अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया , क्योंकि ये मछली अब भारत में नजर आई है।

ऐसा कहा जाता है कि 2011 का फुकुशिमा भूकंप के आने से पहले समुद्र किनारे ओरफिश देखी गई थी।

बीते साल अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी एक ओरफिश समुद्र से बाहर आई थी, इसके बाद लॉस एंजिल्स में भूकंप आया था।

कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी ओरफिश के दिखने को लंबे समय से प्राकृतिक आपदाओं की कहानियों से जोड़ा जाता रहा है।

कुछ देशों में तो यह भी माना जाता है कि इस मछली के अचानक दिखने को ऐतिहासिक तौर पर एक चेतावनी जैसा देखा जाता है कि पृथ्वी जल्द ही हिल सकती है। 

लेकिन वैज्ञानिक इसे सिर्फ एक अंधविश्वास मानते हैं, उनका कहना है कि यह मछली या तो बीमार होने पर, तेज धाराओं में बहकर, या मरने से पहले ही ऊपर आती है। 

2019 की एक स्टडी में भी इसका भूकंप से कोई संबंध नहीं पाया गया। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे WW3, भविष्यवाणी और अपशकुन से जोड़कर चर्चा शुरू कर दी है।