अलग-अलग प्रोफेशन की अलग-अलग ड्रेसेज होते हैं, उसी तरह डॉक्टर्स का सफेद लंबा कोट होता है।
लेकिन डॉक्टर जब सर्जरी के लिए जाते हैं तो हमेशा हरे या नीले रंग के गाउन में नजर आते है।
डॉक्टर जो सर्जरी के समय नीले और हरे रंग के कपड़े पहनते हैं उसमें उनकी आंखों की थकान से लेकर मरीज की जान बचाने तक का राज छिपा होता है।
हरा रंग कलर व्हील पर लाल रंग का विपरीत कलर है इसलिए सर्जरी में रेड ब्लड देखने के बाद हरा देखने से विजुअल एक्यूरिटी बेहतर होती है।
हरा-नीला रंग एनाटोमी को बेहतर दिखाते हैं जिससे सर्जिकल मिस्टेक कम होती हैं। नीले और हरे कलर्स शांति प्रदान करने वाला प्रभाव पैदा करते हैं।
ये कलर्स हाई स्ट्रेस वाली स्थिति में फोकस बढ़ाते हैं, इनमें खून के धब्बे भी कम दिखाई देते हैं और WHO जैसी गाइडलाइंस इन कलर को इंफेक्शन कंट्रोल और विजिविलिटी से जोड़ती है।
सर्जरी के दौरान जब सर्जन लंबे समय तक लाल रंग पर फोकस करते हैं तो आंख में पाए जाने वाले कोन सेल्स थक जाते और सफेद सतह पर भी हर धब्बे दिखाई देने लगते हैं।