दिवाली पर बनाएं ये रंगोली की डिजाइन
दिवाली पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और देवी लक्ष्मी का स्वागत करती है।
फूलों, दीपक और स्वस्तिक की आकृति सबसे लोकप्रिय हैं। पारंपरिक डिजाइनों में लाल, पीला, हरा और नीला रंग प्रमुख रहते हैं।
ताजे गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से डिजाइन बनाएं। बीच में दीपक रखकर सजावट को और आकर्षक बनाएं।
ग्लिटर पाउडर, मोती, और पेंट से क्रिएटिव पैटर्न बनाएं। थीम बेस्ड जैसे “लक्ष्मी चरण”, “दीपावली नाइट”, “इको-फ्रेंडली दिवाली” रंगोली ट्रेंड में हैं।
छोटे घर या बालकनी के लिए सिंपल सर्कल पैटर्न ट्राई करें। स्टेंसिल या रेडीमेड रंगोली डॉट्स से 5 मिनट में तैयार।
रंगोली बनाते समय ध्यान रखें कि रंगोली की जगह साफ और सूखी हो। पर्यावरण के अनुकूल रंगों का इस्तेमाल करें।