घर के दरवाजे को पत्तों से बनाए गए तोते की डिज़ाइन वाली तोरण से सजाएं। ये दिवाली डेकोरेशन के लिए बेहद आकर्षक और यूनिक लुक देती है।
घर के अंदर रखे गए पेड़-पौधों को ऐसे खूबसूरती से सजाएं। जिससे घर का हर कोना जीवंत और रंगीन नजर आए
दीवार पर फूलों और लाइटिंग से बनाएं ऐसे डिज़ाइन। जो घर की अंदरूनी सजावट को ग्लैमरस और आकर्षक बनाता है।
घर में रखी पुरानी चीज़ों को फूलों की माला और रंगबिरंगी फूलों से सजाएं। जिससे हर चीज़ में नयापन और सुंदरता आती है।
फूलों से घर के विभिन्न हिस्सों को सजाने के आइडियाज दिखाए गए हैं, जो दिवाली के त्योहार में ताजगी और खुशबू का एहसास देते हैं।
घर के एंट्रेंस को केले के पत्तों से सजाने का खूबसूरत तरीका है, जिसमें बाहर से लेकर अंदर तक का पूरा मार्ग आकर्षक और स्वागतयोग्य नजर आता है।
इसमें पूजा के मंदिर को फूलों से सजाने के तरीके को दिखाया गया है, जिससे मंदिर का माहौल पवित्र और दिव्य महसूस होता है।
घर के दरवाजे के लिए आम के पत्तों से बनाए गए फूलों की डिज़ाइन भी आप बना सकते है, जो प्राकृतिक और पारंपरिक सजावट का अद्भुत उदाहरण है।