दिवाली आने वाली है और तैयारियों की धूम शुरू हो गई है। अगर आप भी इस बार ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो सूट-सलवार में पंजाबी कुड़ी बनें।
सरगुन मेहता का हैवी अनारकली सूट दिवाली के लिए परफेक्ट है। गोटा-पट्टी वर्क और झिलमिल दुपट्टा आपको रॉयल लुक देगा। गोल्ड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट करें यह आउटफिट।
अगर आप नई दुल्हन हैं, तो निमरत खैर का वेलवेट सूट लुक ट्राय करें। इसके साथ हैवी दुपट्टा और ट्रेडिशनल नेकलेस शानदार लगेगा। रॉयल्टी और ग्रेस दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!
सोनम बाजवा का एम्ब्रॉयडरी वाला सूट दिवाली पार्टी या पूजा के लिए बढ़िया ऑप्शन है। कंट्रास्ट दुपट्टा और जटिल कढ़ाई इसे खास बनाते हैं।
अगर आपको सादगी में खूबसूरती पसंद है, तो सोनम का व्हाइट सूट लुक बेस्ट रहेगा। हल्की ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ बनें एलीगेंट पंजाबी कुड़ी।
जैस्मिन का ऑरेंज-पिंक अनारकली और हिना खान का ग्रीन एम्ब्रॉयडर्ड सूट दोनों ही दिवाली नाइट के लिए परफेक्ट हैं। रंग, कढ़ाई और चमक सब कुछ एक साथ!