ज्यादा कार्ब्स और हाई ग्लाइसेमिक फूड्स ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाते हैं, इसलिए डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी होता है।
फलों में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि डायबिटीज में फल खाना सही है या नहीं।
एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीज फल खा सकते हैं, बस मात्रा और संतुलन का ध्यान रखें।
मात्रा का रखें ध्यानसीजनल फल सीमित मात्रा में खाएं। बादाम और अखरोट जैसे प्रोटीन के साथ फल लेने से शुगर धीरे बढ़ती है।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जैसे जामुन, स्ट्रॉबेरी, सेब, नाशपाती, संतरा और ग्रेपफ्रूट डायबिटीज में बेहतर हैं।
फल ब्रेकफास्ट और लंच के बीच खाना सबसे सही है। रात में फल खाने से बचें क्योंकि इससे शुगर बढ़ सकती है।
फल छिलके समेत खाएं और जूस से बचें। फलों का जूस पीने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।