दर्शन रावल ने तोड़ा फीमेल फैंस का दिल, बेस्ट फ्रैंड से रचाई शादी
म्यूजिक सेंसेशन बने सिंगर दर्शन रावल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।
उन्होंने अपनी आवाज के जादू से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया, तो अब अपनी फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया है।
उन्होंने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी दुल्हनिया
धरल सुरेलिया
पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, दर्शन ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल के साथ सात फेरे लिए हैं। जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।