अगर आपके घर में मेहमान आ जाएं और ऐसे में आप झटपट एक टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

आज हम आपको बताएंगे दही कबाब की रेसिपी, जिसमें पनीर की फिलिंग होती है और ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

सामग्री- 300 ग्राम गाढ़ा दही, 10 ग्राम गरम मसाला पाउडर, 2 ग्राम सफेद काली मिर्च पाउडर, आवश्यकतानुसार नमक, 100 ग्राम कसा हुआ पनीर, 50 ग्राम चने का आटा, 5 ग्राम पिसी हुई हरी इलायची, आवश्यकतानुसार घी।

एक कटोरी में गाढ़ा दही लें, उसमें बेसन, गरम मसाला, सफेद मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिला लें।

मिश्रण को बराबर भागों में बांट लें। अब प्रत्येक भाग में पनीर भरें। हाथों को पानी से गीला करें, एक भाग लें और उसे हल्के से बेलकर कबाब का आकार दें, बाकी कबाब भी इसी तरह तैयार करें।

एक पैन में थोड़ा घी या तेल डालकर गरम करें। उसमें कबाब डालें और कुछ देर तक भूनें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।

कबाब को गरमागरम पुदीने की चटनी या सॉस के साथ परोसें।